जौनपुर: जनपद की जनता के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने आज राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना “मल्हनी खुटहन मार्ग पर लाल दरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी दुद्धी मार्ग के किलोमीटर 235 तक” लगभग 4.700 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य से संबंधित है। इस कार्य की कुल लागत 13 करोड़ 60 लाख 9 हजार रुपये (₹ 1360.09 लाख) है।
शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन में बड़ी सुगमता होगी। यह मार्ग करंजाकला ब्लॉक तक बनेगा और दो प्रमुख मार्गों—जौनपुर-खुटहन मार्ग से जौनपुर-शाहगंज मार्ग तक—को जोड़ेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्यारेपुर के पास गोमती नदी पर बन रहा पुल मई 2025 तक बनकर तैयार होने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र की जनता के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लखनऊ, प्रयागराज व अन्य जगहों पर जाना आसान हो जाएगा।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, राजकेसर पाल, डॉ. रामसूरत मौर्या, कमलेश निषाद, सारिका सोनी, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, रविन्द्र सिंह राजू दादा, प्रशांत सिंह, राजेश मौर्य, इंद्रराज पाल, मनीष श्रीवास्तव, संजय पाठक, सचिन पांडेय सहित अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Author: fastblitz24



