Fastblitz 24

जौनपुर में डीजे विवाद बना बवाल: बारातियों से भिड़े दबंग, पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई!

जौनपुर: शादी की खुशियां उस समय मातम में बदलने से बाल-बाल बचीं जब सिकरारा थाना क्षेत्र के झिलमिलगंज के पास रास्ते में खड़े डीजे को हटाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों की बारातियों से हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में कई बाराती घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। संयोग से उसी रास्ते से गुजर रहे थाना प्रभारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई संभव हो पाई।

मिली जानकारी के अनुसार, हरखपुर सदर गांव निवासी आकाश मौर्य अपनी बारात लेकर सिकरारा थाना क्षेत्र के मीठेपार गांव निवासी राजबहादुर मौर्य के यहां आए थे। देर रात करीब 12 बजे जब सभी बाराती खाना-पीना करके वापस घर जा रहे थे और उनके साथ डीजे भी लौट रहा था, तभी रास्ते में खड़े डीजे को हटाने को लेकर कुछ मोटरसाइकिल सवार अराजक तत्वों से उनकी बहस हो गई। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई, और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई होने लगी।

                                                                      पूरा पढ़िए… 👇

ठीक उसी समय, सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ किसी काम से लौटकर थाने की ओर आ रहे थे। सड़क पर हो रही मारपीट देखकर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दूल्हे के भाई विकास सहित आधा दर्जन बारातियों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल बेलगहन निवासी प्रद्युम्न सिंह को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ अन्य बारातियों को भी चोटें आई हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज