Fastblitz 24

हवाई यात्रा भी महिला यात्रियों के लिए अब सुरक्षित नहीं, उत्पीड़न लगातार आ रही शिकायत

विमान में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। गुवाहाटी जाने वाले इंडिगो के विमान में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ सहयात्री द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गुवाहाटी पहुंचने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंडिगो ने कहा कि पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी ने बताया कि विमान संख्या 6ई-5319 की एक यात्री की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर आरोपी यात्री को गुवाहाटी पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इससे पहले आठ सितंबर को विस्तारा एयरलाइन की मस्कट से मुंबई की उड़ान में एक 30 वर्षीय बांग्लादेशी शख्स ने एयर होस्टेस के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी।

16 अगस्त को स्पाइसजेट की दिल्ली-मुंबई उड़ान में ऐसा मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी यात्री को विमान में अटेंडेंट की आपत्तिजनक तस्वीर लेता देखा गया। जुलाई में इंडिगो की दिल्ली-मुंबई उड़ान में ही 47 वर्षीय एक प्रोफेसर ने 24 वर्षीय महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज