Fastblitz 24

दहेज हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

जौनपुर: ( नौपेड़वा)  बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजह्निया गांव में बीते सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गुरुवार को पति और सास को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्र ने डीहजह्निया गांव से पति विकास प्रजापति और सास प्रेमा देवी उर्फ कुंती को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी विकास प्रजापति की पत्नी खुशबू प्रजापति की घटना के दिन अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद परिजन खुशबू को जिला अस्पताल में भर्ती करवाए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चचेरे भाई अखिलेश निवासी नेहरू नगर जलालपुर ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love