जौनपुर – महाकुंभ-2025 को सकुशल संपन्न कराने व श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस टीम सहसों चौराहा प्रयागराज पर मौजूद है। सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है, कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौराहे पर बेहतरीन यातायात प्रबंधन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरांत सहसों पर जाम नहीं लग रहा है। तीर्थराज प्रयाग आने-जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किंग चले जा रहे हैं। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे हैं, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, ओडिशा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गंतव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबंधन से यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।


Author: fastblitz24



