Fastblitz 24

चमकीले लेंस ने खोली एक आंख के काने दूल्हे की पोल, शादी में हुआ जमकर हंगामा

जौनपुर: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब मंडप में दूल्हे की एक आंख में लगा लेंस चमक उठा और उसके अंधेपन का राज खुल गया। लड़के वालों ने इस बात को छिपाकर शादी करने की कोशिश की थी, लेकिन रोशनी ने उनकी पोल खोल दी।

मछली शहर के निजामुद्दीनपुर गांव से पिंटू गौतम अपने बेटे की बारात लेकर बीते 8 जून 2025 को बरसठी पहुंचे थे। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ, नाश्ता-पानी चला और डीजे पर बाराती नाचते हुए दूल्हे को लेकर लड़की के घर पहुंचे। जयमाल का कार्यक्रम भी खुशी-खुशी संपन्न हो गया। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

पूरा पढ़िए… 👇

रात करीब 1 बजे जब मंडप में विवाह की रस्में शुरू हुईं, तभी एक तेज रोशनी दूल्हे की आंख पर पड़ी। इस रोशनी के पड़ते ही उसकी आंख में लगा लेंस चमक उठा। घरातियों की नजर इस चमक पर पड़ी और वे सोचने लगे कि यह क्या चमक रहा है। फिर क्या था, जहां महिलाएं हों, वहां कोई राज भला कैसे छिपा रह सकता है। महिलाओं ने तुरंत लड़के की आंखों की जांच करनी शुरू कर दी, और तभी सच्चाई सामने आ गई: लड़का एक आंख से अंधा निकला।

इस खुलासे के बाद लड़के के पिता और लड़की पक्ष के बीच पंचायत बैठ गई। माहौल गरमा गया और गांव के कुछ सम्मानित लोगों को भी रात में पंचायत में बुलाया गया। लड़के के पिता अपनी बात पर अड़े रहे कि लड़की वालों ने लड़के को 10 बार देखा था, और यह कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करने लगे कि लड़की पक्ष दोषी है। वहीं, लड़की के भाई ने बताया कि लड़के वालों ने कभी नहीं बताया कि लड़का एक आंख से अंधा है, वे इस बात को छिपाकर शादी कर रहे थे। ऐसे देखने पर कोई नहीं कह सकता था कि दूल्हा एक आंख से अंधा है। लड़के के पिता इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश में थे, लेकिन लड़की की किस्मत ने उसे बचा लिया।

अब लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि उनका जो खर्च हुआ है, लड़के के पिता उसकी भरपाई करें और अपनी बारात वापस लेकर जाएं। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज