जौनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जौनपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहनों का चालान किया गया, जबकि अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैंड और डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 30 डग्गामार वाहनों का चालान और 05 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस ने जनपद जौनपुर के मुख्य स्थानों जैसे जेसिज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा और सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी नज़र रखी गई।
पूरा पढ़िए… 👇


यह अभियान केवल चालान काटने तक सीमित नहीं था, बल्कि यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Author: fastblitz24



