जौनपुर। त्याग और बलिदान का महापर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) इस साल शनिवार, 7 जून को पूरे देश के साथ-साथ जौनपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईद की नमाज़ के लिए शहर की विभिन्न इबादतगाहों में विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पवित्र अवसर पर अल्लाह के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त करने के लिए तैयार हैं।

ईद-उल-अज़हा का त्योहार हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा करते हैं, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है। शहर भर में पर्व की धूम है और बाज़ारों में भी रौनक बढ़ गई है। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
पूरा पढ़िए… 👇


जौनपुर की विभिन्न मस्जिदों और शाही ईदगाहों में ईद की नमाज़ के लिए समय सारिणी तय कर दी गई है, ताकि अकीदतमंदों को नमाज़ अदा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी इमामों और कमेटी सदस्यों ने नमाज़ियों से निर्धारित समय पर पहुँचने और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
शनिवार, 7 जून को ईद-उल-अज़हा की नमाज़ का निर्धारित समय:
शाही ईदगाह मछली शहर पड़ाव: सुबह 8:15 बजे
मस्जिद हादी रज़ा पॉलिटेक्निक चौराहा: सुबह 8:20 बजे
शाही शर्की बड़ी मस्जिद: सुबह 8:30 बजे
मदीना मस्जिद नवाब साहब का अहाता सर यूसुफ रोड: सुबह 7:30 बजे
हकीमी जामा मस्जिद बाग़ ए अरब: सुबह 7:00 बजे
शाही मस्जिद राजे बीबी लाल दरवाज़ा: सुबह 6:30 बजे
शाही दारा शिकोह जामा मस्जिद मियांपुर: सुबह 6:30 बजे
आया मस्जिद: सुबह 7:00 बजे
मस्जिद खानकाह रशीदिया: सुबह 8:00 बजे
मस्जिद मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज: सुबह 6:40 बजे
नक़ी फाटक: सुबह 9:00 बजे
कल्लू इमामबारगाह: सुबह 9:30 बजे
शिया ईदगाह सदर इमामबाड़ा: सुबह 9:00 बजे
जामा मस्जिद बल्लोच टोला: सुबह 7:15 बजे
मदीना मस्जिद सब्ज़ी मंडी: सुबह 8:00 बजे
आलम मस्जिद नसीब ख़ाँ मंडी: सुबह 6:00 बजे

Author: fastblitz24



