जन संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी नेता पंकज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री परशुराम की विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए 19 मई 2025, दिन सोमवार को भूमि पूजन एवं प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी गायक आर्यन बाबू, विवेक मिश्रा ‘वरदान’, निशा उपाध्याय और नंदिनी स्वराज आ रहे हैं। मिश्रा जी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम जी की विशाल मूर्ति का अनावरण उत्सव के साथ किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Author: fastblitz24



