Fastblitz 24

जौनपुर की पहलवान आस्था आनंद सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में जीता रजत पदक

जौनपुरज्ञान कुश्ती स्पोर्ट एकेडमी जौनपुर की पहलवान आस्था आनंद सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है।

आस्था के कोच अशोक सोनकर ने उनकी नियमित और समर्पित अभ्यास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतने की उम्मीद है। आस्था के पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त की है। उनके परिवार और जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने भी आस्था को बधाई दी है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love