Fastblitz 24

मछलीशहर की श्रेया सिंह ने किया टॉप, सेंट जोसफ स्कूल का बढ़ाया मान

जौनपुर: मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत निकामुद्दीनपुर स्थित सेंट जोसफ स्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया है। श्रेया ने कक्षा 12 की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।

सेंट जोसफ स्कूल मछलीशहर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेया सिंह के अलावा, रितिका तिवारी ने 87.6%, सौम्या तिवारी ने 83.2%, एकांश सिंह ने 81.8% और सारा शेख़ व जोया खान ने 81.4% अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक और 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तोशी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चेयरमैन ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सेंट जोसफ स्कूल के इस शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज