जौनपुर।(जफराबाद) पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ ग्राम पहेतिया, समोपुर कला और शाहबडेपुर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 के तहत कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी निम्नलिखित घटनाओं से संबंधित हैं:
ग्राम पहेतिया: पेड़ की डाल काटने और मुकदमा दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद में रीता पत्नी उदयराज यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी पहेतिया, थाना जफराबाद को गिरफ्तार किया गया।
ग्राम समोपुर कला: आबादी की जमीन को लेकर विवाद में आमदा-ए-फसाद के आरोप में निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:
* रामखेलावन पुत्र रामदुलार निषाद (उम्र 59 वर्ष)
* कलावती पत्नी रामखेलावन निषाद (उम्र 57 वर्ष)
* जालिम पुत्र फेरई निषाद (उम्र 45 वर्ष)
* उर्मिला पत्नी स्व. मोहन निषाद (उम्र 44 वर्ष)
(सभी निवासी समोपुर कला, थाना जफराबाद)
ग्राम शाहबडेपुर: पारिवारिक विवाद के कारण उत्पन्न शांति भंग की आशंका पर निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:
* राजकुमार पुत्र रामपारिक (उम्र 42 वर्ष)
* गुंजा देवी पत्नी राजकुमार (उम्र 40 वर्ष)
* विजय कुमार पुत्र रामपारिक (उम्र 38 वर्ष)
* डिम्पल पत्नी विजय कुमार (उम्र 35 वर्ष)
(सभी निवासी शाहबडेपुर, थाना जफराबाद)

Author: fastblitz24



