जौनपुर। बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति के संस्थापक और अध्यक्ष डी के अग्रवाल के आह्वान पर आज 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित एक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा जेसीज चौराहा से शुरू होकर कलेक्ट्री, जौनपुर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस पराक्रम यात्रा में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य बैंड बाजे के साथ शामिल हुए। उन्होंने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के जोरदार नारे लगाए।

संस्थापक अध्यक्ष डी के अग्रवाल ने भारतीय सेना द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की। पदयात्रा का नेतृत्व चंद्रावती निगम ने किया। व्यापारियों और अन्य नागरिकों ने भी “भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए जेसीज चौराहा से कलेक्ट्री तक पदयात्रा में भाग लिया। कलेक्ट्री पहुंचने पर यह पदयात्रा एक संगोष्ठी में परिवर्तित हो गई।
संगोष्ठी में डॉ. अंजना सिंह ने भारतीय सेना के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। संतोष अग्रहरि ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए इसे पहलगाम हमले में विधवा हुई महिलाओं के दुख को कुछ हद तक कम करने वाला कदम बताया। उन्होंने 9 आतंकवादी कैंपों को तबाह करते हुए लगभग 250 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सेना के इस पराक्रम की सराहना की, जिससे हिंदुस्तानी जनता के गुस्से में थोड़ी कमी आई है।
इस अवसर पर त्रिभुवन शर्मा, अखिलेश सिंह, पत्रकार शाहिद अली, अखिलेश मौर्या, रोहित चौबे, मनोज सेठ, किरन, रेनू, शोभा, रंजना, तनवीर अहमद, उपेंद्र मौर्य, भरत भवाल चौहान, अमित चौहान, चेतना श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, साधना सिंह, प्रमिला पांडेय, प्रियंका गौतम, सीमा गौतम, बिंदू पाण्डेय, बाला, मोनिका गौतम, निशा, चंद्रकला, मंजू पांडे और सोनी सिंह चौहान समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा का नेतृत्व चंद्रावती निगम और स्वदेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक रखी सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Author: fastblitz24



