Fastblitz 24

व्यापार मंडल ने तिरंगा झंडा के साथ निकाली सेना शौर्य पराक्रम पद यात्रा

जौनपुरजौनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर बीते 8 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा किए गए शौर्य और पराक्रम के सम्मान में एक भव्य पद यात्रा निकाली। यह पद यात्रा गल्ला मंडी चौराहे से शुरू होकर सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर समाप्त हुई।

बैंड बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने इस पराक्रम यात्रा में भाग लिया और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाए। पद यात्रा शुरू होने से पहले, व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी की जयंती के अवसर पर गल्ला मंडी चौराहे पर आम जनता के बीच शरबत और मिष्ठान का वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने भारतीय सेना द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की सराहना की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। पद यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। व्यापारियों ने पूरे रास्ते भारतीय सेना और हिंदुस्तान के समर्थन में नारे लगाए और सब्जी मंडी पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद यह पद यात्रा एक व्यापारी संगोष्ठी में तब्दील हो गई।

नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने संबोधन में भारतीय सेना के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, नगर संरक्षक नन्हेंलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक अशोक बैंकर, नगर संरक्षक अनिल जायसवाल और कार्यक्रम संयोजक अमर जौहरी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल सभी सैन्य अधिकारियों की प्रशंसा की और इसे पहलगाम हमले में विधवा हुई महिलाओं के दुख को कुछ हद तक कम करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि सेना ने लगभग 9 आतंकवादी कैंपों को तबाह करते हुए लगभग 200 आतंकवादियों को मार गिराकर हिंदुस्तानी जनता के गुस्से को शांत किया है।

इस पराक्रम पद यात्रा में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर के दोनों महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि (फार्मेसी), संतोष साहू बच्चा, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, अनिल मद्धेशिया, शिवम बरनवाल, लोकेश साहू, रमेश श्रीवास्तव, अजय देवा, शरद साहू, राजीव श्रीवास्तव, गुड्डू जायसवाल, सतीश अग्रहरि, अरविंद बैंकर, हफिज शाह, विजय अग्रहरी, नसीम अख्तर, नवीन सिंह बसगोती, गुलजारीलाल साहू, अभिषेक सेठ, डी.के.अग्रहरि, नीरज शाह, मोनू सेठ, दशरथ मौर्य, कृष्णा सेठ, रामआसरे साहू, रतन जायसवाल, अमितोष गुप्ता, अश्विनी बैंकर, दिनेश अग्रहरि समेत सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा का सफल नेतृत्व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया और कार्यक्रम संयोजक/नगर उपाध्यक्ष अमर जौहरी ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love