Fastblitz 24

दिल्ली के तैमूर नगर में चला बुलडोजर, नाले किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

दिल्ली : दिल्ली के तैमूर नगर में आज, सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडीए की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ तैमूर नगर पहुंची और अवैध निर्माणों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई क्षेत्र में नाले के अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से की गई है।

डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करके किए गए निर्माणों के खिलाफ है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों ने इसे सही कदम बताया है, वहीं कुछ लोगों को अपने आशियाने टूटने का दुख है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love