गैंगस्टर एक्ट में वांछित लक्ष्मण बिंद हौज टोल प्लाजा के पास से धरा गया
जौनपुर: जलालपुर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी लक्ष्मण बिंद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण बिंद पुत्र निरंजन बिंद निवासी छेउरी, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर, बिहार, मु.अ.सं.- 144/24 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर के मामले में वांछित था। उसे ग्राम हौज टोल प्लाजा के पास जौनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लक्ष्मण बिंद का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जलालपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।
इस गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, चंदन सिंह, हरिशंकर कुमार और सर्विलांस सेल के निरीक्षक मनोज ठाकुर, हेड कांस्टेबल संजय प्रसाद और सूरज सिंह शामिल थे।

Author: fastblitz24



