Fastblitz 24

फगुआ गायकी की खुमारी में झूमे श्रोता, पुष्प वर्षा से सराबोर हुआ कार्यक्रम

 जौनपुर: बक्शा विकास खंड के सुजियामऊ गांव में शुक्रवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर फगुआ गीतों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। होली गीत सुनने के लिए दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की गई।

कलाकारों ने अवधी, फगुआ, उलारा, चैता, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय उर्फ भैवा के आवास पर आयोजित होली मिलन गीत में प्रख्यात गायक रामआसरे तिवारी ने चहका गीत “झोकवन बहई बयार अटरिया लम्बी छवाई द बालम” तथा “जहर लागेला रे बिना बलमा फगुनवा जहर लागेला” प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रख्यात गायक कैलाश शुक्ला ने “होली खेलै मदन गोपाल गोकुल की गलियां” व “सवतिया से नैन लड़ाय” सुना भावविभोर कर दिया। श्वेता यादव एवं प्रेयांशी ने “होली खेलै रघुबीरा अवध में होली खेलै रघुबीरा” सुना श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। गायक कलाकार आशीष पाठक ने “विराजे अवध में श्रीराम देशवा में होरिया मनत है” सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही ली। गायक जगन्नाथ तिवारी ने “जब पाय अंतर्देशी घर चला आय बलम परदेशी” सुनाया। कृष्णानंद उपाध्याय, चक्रपति उपाध्याय, अम्बिका उपाध्याय, धर्मदत्त उपाध्याय, विद्यानन्द उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, संजय उपाध्याय ने लुप्त हो रहे लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

अंत में आयोजक श्रीपति उपाध्याय ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई पीढ़ी के लोगों से लुप्त हो रही विधा को सहेजने की जरूरत बताई।

इस दौरान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, प्रख्यात चिकित्सक आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, रामेश्वर त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, डॉ. राकेश दूबे, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, डॉ. अजय त्रिपाठी, रामजी तिवारी, डॉ. पीपी दूबे, श्यामजी महाराज, सुशील दूबे, अशोक शुक्ला, कृष्णकांत मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज