आदित्यनाथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल, महोत्सव में विकास कार्यों की प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
सामूहिक विवाह में शामिल 5 जोड़ो को दिया आशीर्वाद,भेट की पायल

जौनपुर: बुधवार को जौनपुर महोत्सव एवं 1001 सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और जनपद के लिए ढेर सारी सौगातों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिन में 3 32 मिनट पर मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचे ही सुबे के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने बुके, अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सूबे मुखिया का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ में गणेश वंदना से हुआ फिर स्वागत अभिनंदन भाषण गिरीश चंद्र यादव जी ने किया।
इसके बाद 3 .48 पर मुख्यमंत्री योगी जी ने अपना भाषण शुरू किया. उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में मौजूद एक हजार एक नव दंपति जोड़ो को आशीर्वाद देते बेहद खुशी होरही हैं। उनकी सरकार प्रदेश के चार लाख विवाह योग्य जोड़ों का घर बसाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश के एक करोड़ 86 लाख उज्ज्वल योजना धारकों को होली पर गैस का उपहार दिया।
कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व ही तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, महोत्सव और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जनपद और बाहरी जनपदों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंच बुला कर सामूहिक विवाह में शरीक पांच जोड़ों, जिसमे स्नेहा-अंकुश, अमीना- निशा, शौकत-शेख, रंजना- शुभम, सुषमा पाल-विकास को चांदी का पायल देकर उनके मंगल में दंपति जीवन के लिए कामना किया
अपनी भाषण में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का बार-बार ज्रिक किया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन की सफलता और उससे प्रदेश को मिले आर्थिक विकास को गिनाया।
जनपद वासियों को जोड़ते हुए उन्होंने नगर को स्मार्ट सिटी बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा की इसके लिए जल्द ही मास्टर प्लान लागू किया जाएगा और जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में विकास गंगा बहाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने विशेष तौर पर नगर में गोमती नदी के घाटों का जिक्र किया। उन्होंने कहा इस समय यह सुंदर गोमती घाट जौनपुर की पहचान बन गई हैं।
सड़क यात्रा में जनपद वासियों का समय बचाने के लिए जल्द ही सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
जनपद की शक्तिपीठ शीतल चौकियां धाम से मां विंध्यवासिनी के विंध्याचल धाम जोड़ने के लिए जल्द ही फोरलेन सड़क चालू होगी।
जनपद के नागरिक को आभार व्यक्त करते ने मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ मेंला यात्रियोंअतिथि सत्कार जनपद वासियों के योगदान की प्रशंसा भी की।
जनपद की प्रतिभाओं को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जौनपुर का नाम रोशन किया है। यह गौरव की बात है कि जनपद निवासी स्वामी रामभद्राचार्य सनातन संस्कृति की अलख पूरे देश में जगा रहे है।
कार्यक्रम में मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व सांसद वी पी सरोज, पूर्व mlc विद्यासागर सोनकर, विधायक आर के पटेल, पूर्व विधायक दिनेश पटेल डॉ हरेंद्र सिंह पूर्व विधायक, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट आदि मौजूद रहे

Author: fastblitz24



