सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2025 से आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 945 पद पुरुषों और 103 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
भर्ती क्षेत्र:
- उत्तरी क्षेत्र: चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान
- एनसीआर सेक्टर: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
- पश्चिमी क्षेत्र: दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र
- केंद्रीय क्षेत्र: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश
- पूर्वी क्षेत्र: बिहार, झारखंड
- दक्षिणी क्षेत्र: आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना
- दक्षिण पूर्वी क्षेत्र: अंडमान-निकोबार, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
- पूर्वोत्तर क्षेत्र: अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा
योग्यता:
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- प्रशिक्षण: संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण अनिवार्य
शारीरिक मापदंड:
- पुरुष: न्यूनतम लंबाई 170 सेमी
- महिला: न्यूनतम लंबाई 157 सेमी
(आरक्षित वर्ग के लिए ऊंचाई में छूट लागू होगी)
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक):
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 23 वर्ष
- आरक्षण: SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क:
- जनरल/OBC/EWS: ₹100
- SC/ST/ESM/महिलाएं: निशुल्क
वेतनमान:
- पे लेवल-3: ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया:
- शारीरिक परीक्षा (PET/PST), दस्तावेज़ सत्यापन और ट्रेड टेस्ट
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- “कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
👉 अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


Author: Delhi Desk
Update News From Delhi Desk



