जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक को गिरफ्तार कर उसका डीजे वाहन सीज कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 03 मार्च 2025 को थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने डीजे संचालक रोहित कुमार कसेरा पुत्र अशोक कुमार कसेरा, निवासी गजराजगंज, थाना मुंगराबादशाहपुर को 207 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर डीजे वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने की वजह से ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी। इस पर डीजे संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया और आम जनता ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।

Author: fastblitz24



