जौनपुर: पुलिस जौनपुर द्वारा वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिंगरामऊ पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामसेवक यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पांचू राम निषाद (52 वर्ष), जगन्नाथ निषाद (58 वर्ष) और हरिदत्त निषाद (55 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी जगदीशपुर, थाना सिंगरामऊ के निवासी हैं। इन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर चतुर्थ द्वारा संबंध धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने गुरुवार को लगभग 11:10 बजे इन आरोपियों को उनके घर के सामने से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Author: fastblitz24



