जौनपुर– पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बदलापुर पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के घंटों के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना बदलापुर की पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक रामसमुझ सिंह और कांस्टेबल इंद्रराज विश्वकर्मा शामिल थे, ने अनिल कुमार पुत्र बसंतलाल निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। अनिल कुमार पर संबंध धाराओं के तहत थाना बदलापुर जौनपुर में चोरी का आरोप है।

पुलिस ने अनिल कुमार को चोरी गए घंटों के साथ सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Author: fastblitz24



