**जौनपुर. समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी, जो 2023 में पंजीकृत हुई थी, गत लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।
(**प्रत्याशियों की घोषणा जल्द**

अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी 10 जनवरी तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, “यदि सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ, तो पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।” )
एसवीकेपी का यह कदम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभाव डालने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Author: fastblitz24



