Fastblitz 24

मिशन शक्ति सार्थक पहल महिला थाने में पति-पत्नी के विवाद की कराई सुलह

 

जौनपुरशुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना जौनपुर में पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। महिला थाना परिसर में हुए काउंसलिंग सत्र में दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाई।

महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी और उनके परिवार को थाने बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाने और भविष्य में आपसी समझदारी से रहने का वादा किया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि वे अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाएंगे और एक साथ खुशी-खुशी रहेंगे। पुलिस ने उन्हें सामंजस्य बनाए रखने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को परिवार के साथ घर भेज दिया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love