जौनपुर: खुटहन और सरपतहां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में चार शातिर गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक पिकअप वाहन और दो गोवंश बरामद किए हैं।:
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।