बूथ अध्यक्ष भविष्य का पार्टी नेता है : दयालु
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी की तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के महाराणा व्यायामशाला मे बूथ सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु रहे।
मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे वह अपने आप को नेता समझे और किसी व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के लिए देश हित में कार्य करें। भाजपा में बूथ अध्यक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, पूर्व के सभी बूथ अध्यक्षों के नाम गिनाते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में आज कोई सांसद है, कोई मंत्री है, कोई प्रदेश अध्यक्ष हैं, कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुका है।
- इस दौरान विधानसभा प्रभारी नागेश्वर देव पाण्डेय द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों की वृत्त लिए गए जिसमें लगभग 100 प्रतिशत उपस्थिति पाई गई।
जौनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने बुथ अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं सांसद नहीं आपकी मददगार बनने आया हूं लोकतंत्र की असली मालिक जनता होती हैं। सांसद आपका सेवक होता हैं मैंने हमेशा सेवा की राजनीति की हैं मेरा मिशन आपकी जिंदगी को बेहतर व खुशहाल बनाना है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर प्रत्येक बूथों पर चर्चा करें केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करें।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक जसविंदर सिंह ने किया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी एव बीएलओ उपस्थित रहे।