Fastblitz 24

स्थानीय पुलिस ने लूट के मामले में फरार

मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार उसे यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार से ज्यादा मामलों में वांछित दीपू यादव पुत्र खुशीराम यादव निवासी सरायरुस्तम थाना मुंगराबादशाहपुर को तरहटी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में आरोपी का जो अपराधिक इतिहास जारी किया है उसके अनुसार उसे पर मुंगरा बादशाहपुर थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं जिनमें लूट मारपीट धोखाधड़ी और डरावनी धमकाने का मामला भी शामिल है। थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर त्रिवेणी सिंह ने उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और सहयोगी जवानों के साथ घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love