Fastblitz 24

इलाके को लेकर छिड़ी गैंगवार, दो गंभीर

किन्नरों में मारपीट , ब्लेड भी चले, एक गुट ने किराए के गुंडे बुलाए

आगरा। शहर के किन्नरों में खूनी जंग छिड़ गई है। लगातार दो दिन से मारपीट हो रही है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र की पन्नी गली में मारपीट हुई थी। दूसरे दिन एत्मादुद्दौला में मछली पुलिया पर बवाल हुआ। एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोला। इस दौरान ब्लेड भी चले। दो किन्नर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह जंग अभी शांत होती नहीं दिख रही है। चर्चा है कि इलाके के विवाद में किन्नरों ने किराए पर गुंडे बुला लिए हैं।

पन्नी गली में पूजा नायक का घर है। रामबाग से खंदौली के बीच के इलाके को लेकर विवाद है। शुक्रवार को पूजा किन्नर के घर पर दोनों गुटों की पंचायत आयोजित हुई थी। पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि रामनगर, खंदौली से आए किन्नरों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ब्लेडबाजी भी हुई। दो किन्नर जख्मी हो गए थे।

इस संबंध में खंदौली निवासी करीना किन्नर ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पूजा और उसके गुट के किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love