Fastblitz 24

पत्नी के आशिक की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

आगरा। आनंद नगर गली नंबर छह (जगदीशपुरा) में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित खुद थाने पहुंचा। वह भी जख्मी हालत में था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेजा। हत्यारोपी को भीड़ ने पकड़ने का प्रयास किया था। वह बचकर भाग निकला था।

घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि विनोद कुमार की पत्नी सीमा सात माह पहले 35 वर्षीय बंटू के साथ चली गई थी। दोनों ने बोदला में किराए पर मकान ले लिया था। वहां रह रहे थे। विनोद ने इस संबंध में थाने पर कोई शिकायत नहीं की थी। रविवार को बंटू और सीमा वापस लौटकर आनंद नगर वाले घर में आ गए। यह जानकारी विनोद को हुई तो वह गुस्से में पागल हो गया। सोमवार को उसने बंटू को गली में पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। विनोद के पास चाकू था। उसने ताबड़तोड़ प्रहार करके बंटू को लहूलुहान कर दिया। बंटू को मरणासन्न करके उसने भागने का प्रयास किया। गली में चीखपुकार मच गई। भीड़ उसे पकड़ने के लिए भागी। कुछ देर वह भीड़ की गिरफ्त में रहा। लोगों ने उसे भी धुन डाला। वह भीड़ से बचकर भाग निकला। सीधे थाने पहुंचा। जख्मी हालत में था। कपड़े खून से सने थे। पुलिस को बताया कि पत्नी के प्रेमी से झगड़ा हो गया था। उसे चाकू मारे हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा ।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love