Fastblitz 24

त्योहारों का सीजन आने से मूर्तिकारों के चेहरों पर लौटी रौनक

कई लोगों ने अलग से रखे हुए हैं कारीगर

जौनपुर। मूर्ति निर्माण का अधिक ऑर्डर आने से कई मूर्तिकारों ने अलग से कारीगर रखे हैं। एक मूर्तिकार गणेश ने बताया कि प्रतिमा निर्माण अकेले वश की बात नहीं है। इसीलिए चार कारीगरों को रखा गया है। कई कारीगर विभिन्न स्थानों पर ही जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।

651 जगहों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने बताया कि 651 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। अधिकांश जगहों पर पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है। कई जगहों पर मूर्तिकारों के द्वारा प्रतिमा का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं एलआई विभाग की मानें तो 2200 स्थानों पर पूजा पंडाल लगता है।

गणेश चतुर्थी पर 12 फीट की प्रतिमा होगी स्थापित

श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पर 12 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण संजय मूर्तिकार कर रहे हैं। समिति के महासचिव ने बताया कि 19 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा 12 फीट की होगी।

त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए मूर्तिकारों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। विश्वकर्मा पूजा से छठ पूजा तक कई प्रतिमाओं को बनाने का ऑर्डर मिला है। बड़ा काम दुर्गा प्रतिमा का निर्माण है। शहर में कई जगहों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनती है। प्रतिमा निर्माण में शाहगंज बदलापुर मछली शहर आदि के मूर्तिकार जुटे हुए हैं। मूर्तिकार ने बताया कि अभी विश्वकर्मा की प्रतिमा व मां दुर्गा की प्रतिमा में हाथ लगाया गया है। शहर में सौ से अधिक भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं कल-कारखाने में स्थापित कर पूजा-अर्चना होती है। प्रतिमा चार से आठ फीट की तैयार हो रही है। उनके पास सात-आठ प्रतिमा बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके बाद 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। कई जगहों की वे प्रतिमा बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज