Fastblitz 24

अब दसवें ग्रह के अस्तित्व की दावेदारी

जापानी खगोलविदों का अनुमान है कि पृथ्वी के आकार का एक विशाल ग्रह नेपच्यून के ठीक आगे छिपा हुआ है। उनका कहना है कि यह ग्रह बहुचर्चित काल्पनिक नौवें ग्रह (प्लेनेट नाइन) की तुलना में हमारे बहुत करीब मौजूद है। खगोल वैज्ञानिक वर्षों से हमारे सौरमंडल में नौवें ग्रह के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। अब जापान के शोधकर्ताओं का सुझाव है कि परिकल्पित नौवें ग्रह के करीब एक और ग्रह है, जो नेपच्यून की कक्षा से परे काइपर बेल्ट में छिपा हो सकता है। हमारे सौरमंडल के बाहरी हिस्से में बर्फीले पिंडों का छल्ला काइपर बेल्ट के नाम से जाना जाता है। सौरमंडल का सुदूर क्षेत्र एक धुंधला क्षेत्र है जिसके बारे में कोई जानकारी हमें नहीं मिल पाती। सूर्य की रोशनी से बहुत दूर एक बड़ा ग्रह भी आसानी से हमारी नजर से बच सकता है।

नया अध्ययन जापान में किंडाई विश्वविद्यालय के ग्रह वैज्ञानिक पैट्रिक सोफिया लाइकावका और जापान की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला के ताकाशी इतो ने किया है। द एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में उन्होंने लिखा कि हम पृथ्वी जैसे ग्रह के अस्तित्व की भविष्यवाणी करते हैं। यह मुमकिन है कि एक आदिम ग्रह-पिंड दूरवर्ती काइपर बेल्ट में काइपर बेल्ट प्लेनेट (केबीपी) के रूप में जीवित रह सकता है, क्योंकि प्रारंभिक सौर मंडल में ऐसे कई पिंड मौजूद थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज