Fastblitz 24

मणिपुर महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज

इंफाल। मणिपुर में यौन उत्पीडऩ का एक और मामला सामने आया है। चुराचांदपुर की एक विवाहिता का आरोप है कि 3 मई को जलते हुए घर से भागते समय पुरुषों के एक समूह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 9 अगस्त को बिष्णुपुर महिला थाने में केस दर्ज किया और िफर इसे जांच के लिए चुराचांदपुर थाने में भेज दिया। महिला के अनुसार, तीन मई को शाम 6.30 बजे के आसपास कुकी समुदाय के उपद्रवियों के एक समूह ने महिला के घर सहित कई घरों में आग लगा दी। अफरा-तफरी के बीच महिला ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि हालांकि, लगभग आधा किमी तक भागने के बाद, महिला को कुछ लोगों ने रोका और उसका यौन उत्पीडऩ किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love